"इंदौर कोर्ट का अल्टीमेटम: अनवर कादरी 1 महीने में हाजिर हो, नहीं तो होगी संपत्ति कुर्की!"
"अनवर कादरी केस पर आज का सबसे बड़ा अपडेट लेकर!"
"इंदौर कोर्ट ने फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को बड़ा झटका दिया है।
लव जिहाद फंडिंग केस में अदालत ने कादरी को पेश होने के लिए एक महीने की मोहलत दी है।
अगर वो सामने नहीं आया, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया जाएगा।"
"क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि अनवर कादरी पर फरारी के दौरान 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है।
कादरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है, ताकि देश की सीमाओं से बाहर भागने की कोई कोशिश न कर सके।"
"कानूनन, अभी कादरी को फरार घोषित किया गया है, लेकिन उसे भगोड़ा करार नहीं दिया गया है।
अनवर के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे का कहना है कि कादरी के पास पासपोर्ट नहीं है, इसलिए उसके विदेश भागने की संभावना नहीं है।
फिर भी, देश के बाहर गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रावधान मौजूद हैं।"
"आइए जानते हैं पूरा मामला!"
"अनवर कादरी की बेटी आयशा कादरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
वह सुप्रीम कोर्ट में अपने पिता की अग्रिम जमानत की तैयारी कर रही थी।
आयशा ने दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे, जिन पर अनवर कादरी के हस्ताक्षर हो चुके थे।
पुलिस को सूचना मिली कि अनवर अपनी बेटी के साथ ही दिल्ली में है, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और आयशा को गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन अनवर मौके से फरार हो गया।"
"अनवर कादरी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है!"
"28 अप्रैल 2025 को इंदौर के वार्ड 58 में हुए एक कार्यक्रम में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे थे।
यह कार्यक्रम अनवर कादरी द्वारा आयोजित किया गया था, जहां आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया जाना था।
जैसे ही कादरी ने 'पाकिस्तान' शब्द बोला, उसके समर्थकों ने 'जिंदाबाद' के नारे लगाए।
घटना का वीडियो वायरल हुआ और बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई।
इसके बाद कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।"
"साल 2011 में अनवर कादरी पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ था।
इंदौर के आजाद नगर चौराहे पर अनवर हुसैन नामक व्यक्ति पर हमला किया गया था, जो एक अन्य केस में गवाह था।
इस केस में कादरी और उसके भाई समेत कुल 9 लोग गिरफ्तार हुए थे।
उनके पास से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे।
अदालत ने सभी को एक-एक साल की सजा सुनाई थी।"
"अनवर का नाम अनवर डकैत भी पड़ा क्योंकि 1996 में उज्जैन के महाकाल थाने में उस पर डकैती का केस दर्ज किया गया था।
इसके बाद उसने इंदौर में कई बार मारपीट, धमकाने और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दिया।"
लव जिहाद फंडिंग
"अब बात करते हैं लव जिहाद फंडिंग केस की!"
"इंदौर पुलिस ने दो आरोपियों साहिल शेख और अल्ताफ के खिलाफ युवतियों के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का केस दर्ज किया था।
जांच के दौरान मिले वीडियो में दोनों ने पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया।
आरोप है कि अनवर कादरी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और निकाह कराने के लिए लाखों रुपए का लालच देता था।
पुलिस को मोबाइल डाटा और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए यह पता चला कि आरोपी अर्जुन, राज जैसे हिंदू नामों से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से संपर्क करते थे।
इसके बाद मुलाकात कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था।"
"साहिल शेख और अल्ताफ ने कबूला कि अनवर ने उन्हें एक लड़की को फंसाने के लिए एक लाख रुपए और निकाह कराने पर दो लाख रुपए देने की पेशकश की थी।
पुलिस को शक है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
इस रैकेट के पीछे कौन-कौन हैं, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है।"
"फिलहाल, अनवर कादरी फरार है, पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कोर्ट ने उसे 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।"
🔴 "इंदौर न्यूज़ पर हम आपको देंगे इस केस से जुड़े हर अपडेट सबसे पहले!"
इंदौर मध्यप्रदेश से जुड़ी सभी छोटी बड़ी खबरों की जानकारी के लिए अभी फॉलो करें, इंदौर न्यूज, जो दिखाता है और खबर आप तक।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें